फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की छाती पर था पत्नी का पैर: एक कमरे में मृत मिले अफजल और साहिला, वारदात के पीछे सामने आ रही ये वजह

Sat, 22 Aug 2026 09:03 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका

सार

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, अफजल और साहिला का निकाह करीब तीन साल पहले हुआ था। दोनों की अभी तक कोई संतान नहीं थी। 
विज्ञापन
कमरे में मृत मिले पति पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक मामला सामने आया है। जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चित्तौड़ा गांव में शनिवार दोपहर एक दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विवाद के बाद उठाया कदम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चित्तौड़ा गांव के निवासी अफजल (28 वर्ष) और उसकी पत्नी साहिला (26 वर्ष) के बीच शनिवार दोपहर करीब दो बजे किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ था। 

छत पर बने कमरे में लगाई फांसी
विवाद के कुछ ही देर बाद दोनों ने घर की छत पर बने एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कमरे में महिला की लाश फंदे पर लटकी हुई थी जबकि पति का शव उसके पैर के नीचे था। घटना का पता चलते ही वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

अफजल था मानसिक रूप से परेशान
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, अफजल और साहिला का निकाह करीब तीन साल पहले हुआ था। दोनों की अभी तक कोई संतान नहीं थी। अफजल के परिवार में उसके अलावा दो भाई और तीन बहनें हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से अफजल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि क्या मानसिक तनाव ही इस खौफनाक कदम का मुख्य कारण था।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें