फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
बारिस के साथ गिरते ओले
विज्ञापन
पिनगवां। क्षेत्र में मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई गांवों और कस्बों में हल्की ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन

दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई थी, लेकिन मौसम बदलते ही वातावरण खुशनुमा हो गया।बारिश शुरू होते ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग घरों से बाहर निकल आए और ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। कस्बों की चौपालों, चाय की दुकानों और बाजारों में लोग मौसम के बदले मिजाज की चर्चा करते दिखाई दिए। हल्की ओलावृष्टि के बावजूद कहीं से भी फसलों या अन्य किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है, जिससे किसानों ने भी राहत महसूस की। किसानों का कहना है कि यह मौसम खेतों के लिए फायदेमंद साबित होगा और जमीन में नमी बढ़ने से आगामी फसलों को लाभ मिलेगा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पूरे क्षेत्र में ठंडक महसूस की गई। अचानक बदले मौसम ने लोगों के चेहरों पर खुशी ला दी और उमस भरी गर्मी से राहत पहुंचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें