फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: पानी सप्लाई करने वाले मजदूर से लोहे की रॉड से मारपीट, वारदात सीसीटीवी में कैद

Wed, 03 Sep 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह शहर में आरओ पानी सप्लाई करने वाले मजदूर पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता युसुफ पुत्र अब्दुल समद रोहिंग्या निवासी शाहपुर नंगली ने बताया कि वह आसिम के वाटर प्लांट में मजदूरी करता है और पानी की सप्लाई करता है। 30 अगस्त को सुबह करीब 10:30 बजे दिल्ली-अलवर रोड स्थित भास्त पेट्रोल पंप के पास पानी के जग सप्लाई कर रहा था, तभी नूंह निवासी असगर कुरैशी, उसका साथी इरफान और अन्य ने किसी रंजिश के चलते लाठी-घूंसे और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, हमलावर असगर कुरैशी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका एमएलआर कटवाया गया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे हवलदार लखन ने बताया कि अभी केस दर्ज नहीं हुआ है और दोनों पक्षों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें