पुन्हाना के अमीनाबाद में आरोपी को पकड़ने गई सीआईए पुलिस टीम पर ग्रामीणओं ने पथराव कर दिया। जिसमें करीब तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस से छुड़ा लिया है।