तावड़ू। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक खराब हो चुके ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और कोई व्यक्ति घायल भी नहीं हुआ। सूचना मिलते ही धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। थाना प्रभारी कृष्ण दहिया ने बताया कि दोनों वाहनों को सड़क के एक तरफ शिफ्ट करवाया गया और यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। संवाद