नूंह। मेवात की बेटियां अब शिक्षा के दम पर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं। इसी कड़ी में जिले के इंडरी गांव की बेटी वर्षा पंवार ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और पूरे मेवात क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्षा पंवार रणधीर पंवार की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई द्रोणाचार्य कॉलेज, गुरुग्राम से पूरी की। वर्षा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों और इंडरी स्थित केकेएस हाई स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण सोलंकी सहित अपने मार्गदर्शकों को दिया। संवाद