फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 03 Sep 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कपिल पुत्र चंद्रभान निवासी धौलपुर, राजस्थान की मौत हो गई जबकि उसका साथी सचिन निवासी धौलपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा थाना मोहम्मदपुर अहिर क्षेत्र में गांव कलवाड़ी और सबरस के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, कपिल और सचिन अपनी मोटरसाइकिल से मानेसर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी राकेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है और घायल सचिन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच जारी है। शिकायत मिलने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें