फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी इंसान साफ कर रहे हैं सीवर?: हरियाणा में दो मजदूरों की मौत, अब्दुल तो सात बहनों में था इकलौता भाई

Wed, 15 Apr 2026 04:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह

सार

मृतक अब्दुल कलाम की उम्र केवल 22 वर्ष थी। वह अपने परिवार में सात बहनों का इकलौता भाई था। अब्दुल कलाम के दो छोटे बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन
सीवर की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में सीवर की सफाई करते समय दम घुटने से दो मजदूरों की दुखद मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेंद्र और अब्दुल कलाम के रूप में हुई है। यह घटना क्षेत्र में हड़कंप मचाने वाली है।

विज्ञापन

लापरवाही के कारण हुआ हादसा 
परिजनों ने इस मामले में पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने विभाग के एसडीओ, जेई और ठेकेदार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस को शिकायत दी है। परिजनों ने पुलिस से तत्काल प्राथमिकी दर्ज दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

मृतक अब्दुल कलाम का परिवार
मृतक अब्दुल कलाम की उम्र केवल 22 वर्ष थी। वह अपने परिवार में सात बहनों का इकलौता भाई था। अब्दुल कलाम के दो छोटे बच्चे भी हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें