फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हादसा: दो मंजिला मकान ढहने से दो मासूमों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Mon, 08 Sep 2025 11:07 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना।

सार

दो बच्चों की पहचान 8 वर्षीय जाया पुत्री शमीम और 10 वर्षीय मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दो मंजिला मकान ढहने से दो मासूमों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकटवर्ती राजस्थान के कस्बा जुरहेड़ा थाना डूबोकर गांव में सोमवार तड़के एक दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों का इलाज भरतपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुई। मकान में समीम की पत्नी और उनके छह सदस्य सो रहे थे, तभी छत और दीवार भरभरा कर गिर गई। आसपास के लोग और पुलिस मलबा हटाने में जुटे। दो बच्चों की पहचान 8 वर्षीय जाया पुत्री शमीम और 10 वर्षीय मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मकान कुछ वर्ष पहले बनाया गया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण दीवारें कमजोर हो गई थीं। हादसे की सूचना पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र के अन्य मकानों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। मृतक बच्चों का सोमवार देर शाम सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें