फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां: नूंह में दर्दनाक हादसा, डंपर ने कार में मारी टक्कर, तीन की मौत, शादी से लौट रहे थे

Sun, 25 Oct 2026 10:12 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

यह हादसा तब हुआ जब इको कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तेज रफ्तार डंपर ने कार को इतनी भीषण टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक डीएलटी डंपर ने इको कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब इको कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तेज रफ्तार डंपर ने कार को इतनी भीषण टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। शवों के क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें