बिना वजह लात-घूंसों से मारा
आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बिना किसी कारण रूकैया को लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान इरसाद ने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से रूकैया के मुंह पर वार किया, जिससे उसके होंठ कट गए और दांत टूट गए। गंभीर चोट लगने से युवती मौके पर ही बेहोश हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और बीच-बचाव किया।
रूकैया के पिता को दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता के पिता जब मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल रूकैया को पहले सिविल अस्पताल नूंह ले जाया गया, जहां से एमएलआर के बाद उसे नल्हड़ अस्पताल रेफर किया गया।
परिवार ने की सुरक्षा की मांग
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अब भी घर पर हमला करने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने थाना सदर नूंह में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। सदर थाना नूंह ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।