नूंह जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने तेज गति से आकर उन्हें टक्कर मार दी। तीन मासूम बच्चों सहित पति की मौत हो गई। इस हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।