फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का खाना तक ले गए चोर: स्कूल का ताला तोड़ ले गए मिड-डे मील का सारा माल, पानी का गिलास तक न छोड़ा

Wed, 01 Oct 2025 06:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना

सार

हेड मास्टर का आरोप है कि इससे पहले भी स्कूल से चोरी की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन उस समय एक युवक को पकड़ लिया गया था। उनका कहना है कि इस बार भी चोरी गांव के ही कुछ युवकों ने की है।
विज्ञापन
स्कूल से मिड डे मील से लेकर बर्तन तक चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पुन्हाना स्थित बिछौर थाना क्षेत्र के गांव सुनहेड़ा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। चोर यहां से बच्चों के मिड-डे मील का सामान सहित अन्य जरूरी सामान उठा ले गए। घटना का खुलासा सुबह हुआ, जब स्कूल का ताला टूटा मिला। स्कूल के हेड मास्टर ने इसकी शिकायत बिछौर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

स्कूल के हेड मास्टर मुकेश गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 सितंबर की शाम रोजाना की तरह स्कूल बंद कर ताला लगाकर गए थे। रात के समय अज्ञात चोर स्कूल में घुस आए और गोदाम का ताला तोड़ दिया। चोर गोदाम से दो भगौना, दो पंखे, एक पानी की मोटर, 80 प्लेट, 108 गिलास, 100 चम्मच, दो कलची समेत करीब 150 किलोग्राम गेहूं और चावल चोरी कर ले गए। सुबह जब स्टाफ ने स्कूल खोला तो गोदाम का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला।

हेड मास्टर का आरोप है कि इससे पहले भी स्कूल से चोरी की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन उस समय एक युवक को पकड़ लिया गया था। उनका कहना है कि इस बार भी चोरी गांव के ही कुछ युवकों ने की है। उन्होंने बताया कि स्कूल में चौकीदार नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। विभाग को कई बार चौकीदार की नियुक्ति के लिए लिखा गया, लेकिन अब तक कोई चौकीदार नहीं मिला।
विज्ञापन

फिलहाल बिछौर पुलिस ने हेड मास्टर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें