नूंह। आयुष विभाग हरियाणा और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में नूंह जिले के स्कूलों व कॉलेजों में सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशबीर गहलावत के मार्गदर्शन में योग विशेषज्ञ, योग सहायक और प्रशिक्षक संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार की सही विधि, सावधानियां और इसके शारीरिक-मानसिक लाभ समझा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान 12 फरवरी तक चलेगा। सूर्य नमस्कार से शरीर में लचीलापन, शक्ति, संतुलन और रक्त संचार बेहतर होता है, जबकि तनाव व थकान कम होती है। विभाग ने लोगों से योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की है। संवाद