फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: समाजसेवी संगठनों ने गांव बीवां के कब्रिस्तान में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। गांव बीवां पंचायत के कब्रिस्तान में रविवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक्शन एड एसोसिएशन के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कब्रिस्तान परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोगों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। एडवोकेट इरशाद ईसब खान ने कहा कि पेड़-पौधे लगाना एक नेक और जरूरी काम है। अगर हम आज पेड़ लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को साफ हवा और अच्छा वातावरण मिलेगा। बरकत मलिक ने कहा कि कब्रिस्तान जैसे पवित्र स्थानों पर पौधरोपण करना एक सराहनीय पहल है। वहीं, मुबारिक मलिक ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें