फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दिन से खुर्शीद की राह देख रही सितारा: 23 मई को बहाने से ले गए थे लोग, तब से पुलिस के चक्कर लगा रही महिला

Sun, 05 Jul 2026 10:30 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना (नूंह)

सार

सितारा का पति खुर्शीद 45 दिन से लापता है, जिसे तीन लोग मजदूरी के बहाने ले गए थे। पुलिस कार्रवाई न होने पर ग्रामीण बिछौर थाना पर धरना-सड़क जाम की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन
महिला ने थाने के सामने प्रदर्शन की दी चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव इंदाना निवासी एक महिला पिछले 45 दिनों से लापता अपने पति की तलाश में पुलिस और अधिकारियों के चक्कर काट रही है। महिला का आरोप है कि उसके पति को मजदूरी के बहाने तीन लोग अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में रोष है। रविवार को गांव में हुई पंचायत में जल्द ही बिछौर थाना के सामने धरना देने और रोड जाम करने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता सितारा ने बताया कि उसका पति खुर्शीद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पांच बच्चे हैं। आरोप है कि 23 मई 2026 को गांव खाईका निवासी तीन लोग होटल पर काम दिलाने का झांसा देकर खुर्शीद को अपने साथ ले गए। महिला का कहना है कि उसने पति को भेजने से मना किया था, लेकिन आरोपी उसे अपने साथ ले गए।

सितारा के अनुसार, इसके बाद से खुर्शीद का कोई पता नहीं चला। कई बार आरोपियों से संपर्क कर पति से बात कराने और उसे घर भेजने की मांग की गई, लेकिन हर बार टालमटोल किया गया। बाद में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि खुर्शीद उनके पास से गायब हो गया है।

महिला का आरोप है कि बिछौर थाना पुलिस ने उसे बताया कि खुर्शीद की गुमशुदगी की रिपोर्ट महाराष्ट्र में दर्ज कराई गई है, इसलिए स्थानीय स्तर पर कार्रवाई संभव नहीं है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने पूरे मामले में उसे अंधेरे में रखा और उसे पति के साथ किसी अनहोनी की आशंका है। इस संबंध में उसने डीएसपी पुन्हाना को भी शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक नूंह से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उसके पति को जल्द बरामद कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बिछौर थाना के सामने धरना-प्रदर्शन कर सड़क जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें