फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट

Tue, 09 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड 11 ओल्ड में उधारी के पांच हजार रुपये मांगने को लेकर दुकानदार सुरेश और उसके परिवार पर आरोपियों ने हमला किया। मारपीट में सात लोग घायल हुए जिनमें चार की स्थिति गंभीर बताई गई है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी उसके घर और दुकान में तोड़फोड़ कर डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए, साथ ही एक महिला का सोने का गहना भी छीना गया। पुलिस ने मामले में 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुरेश ने बताया कि 30 अगस्त को वह अपनी दुकान के लिए मार्किट गए थे। वहां जयपाल और जीतू से पैसे मांगने पर दोनों नाराज हो गए और धमकी दी। शाम करीब सात बजे लगभग 23 लोग, जिनमें डालचंद, राजेंद्र, राजेश, नरेंद्र, अशोक, धर्मवीर, धर्मपाल, संजय, परवीन, अरविंद, राहुल, निखिल, जीतू, जयपाल, बिहारी, अंकुर, मोहित, उमेश, सतबीर, बलबीर, हरजिंद्र, पंकज और सुरेश शामिल थे, लाठी-डंडे लेकर सुरेश के घर में घुस गए और मारपीट की।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव नहीं किया। पुलिस ने शिकायत पर सभी 23 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सिटी जगबीर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें