फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: शमा प्रवीन विज्ञान में बनी जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा बोर्ड के बारहवीं परीक्षा परिणाम में भले ही मेवात जिला प्रदेश में अंतिम पायदान पर रहा हो, लेकिन जिले की बेटियों और विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से सफलता की नई मिसाल पेश की है। न्यू क्रिसेंट स्कूल रहपुआ की छात्रा शमा प्रवीन ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। शमा ने अंग्रेजी में 95, उर्दू में 100, फिजिक्स में 88, केमिस्ट्री में 94 तथा गणित में 99 अंक प्राप्त किए। वहीं छात्र परवेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 474 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। परवेज को अंग्रेजी में 93, उर्दू में 100, गणित में 100, केमिस्ट्री में 97 और फिजिक्स में 84 अंक मिले। स्कूल प्रबंधन के अनुसार न्यू क्रिसेंट स्कूल के 25 से अधिक विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें