फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: सेवा भारती ने शुरू किया वस्त्र संग्रह अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। सर्दी के मौसम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा भारती फिरोजपुर झिरका की ओर से जन सहयोग वस्त्र एकत्रीकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान 15 से 30 नवंबर तक चलेगा। सेवा भारती के संरक्षक सुरेश झालानी और प्रधान महेंद्र कौशिक ने बताया कि अभियान में गर्म कपड़ों के साथ सामान्य वस्त्र भी एकत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कपड़े जमा करवाने के लिए पुरानी नगर पालिका कार्यालय, सरकारी अस्पताल के पास केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कपड़े जमा कराए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें