फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: एसडीएम ने स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया, परिचालक बिना पहचान पत्र मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। फिरोजपुर झिरका उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) लक्ष्मी नारायण ने मंगलवार को अरावली पब्लिक स्कूल की बसों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एक बस का परिचालक बिना अनिवार्य पहचान पत्र के मिला। एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों और स्कूल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। भविष्य में ऐसी लापरवाही पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूल बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बस चालक और परिचालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेज और पहचान पत्र होने चाहिए। विद्यार्थियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए अन्य अनिवार्य व्यवस्थाएं भी पूरी होनी चाहिए। लक्ष्मी नारायण ने बताया कि यह अभियान एक विद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा। फिरोजपुर झिरका उपमंडल के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों की बसों का निरीक्षण होगा। यह निरीक्षण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। जिन स्कूलों की बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलेगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें