फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: वन विभाग की भूमि से छेड़छाड़ व अवैध खनन सरपंच ने दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोरी खुर्द के सरपंच ने वन विभाग को दी शिकायत, विभाक के कर्मचारी की मिलीभगत का भी आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। ग्राम पंचायत खोरी खुर्द में वनभूमि से मिट्टी खनन और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में वन विभाग ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से वन विभाग को शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर चोरी की गई तथा इस कार्य में वन विभाग के एक कर्मचारी की मिलीभगत भी बताई गई है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी द्वारा यह कार्य कराया गया और मौके पर वन विभाग के अधीन कर्मचारी भी मौजूद था। सरपंच ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी वन विभाग की भूमि पर अवैध खेती और प्याज की रोपाई की गई थी। सरपंच ने वन विभाग से मांग की कि मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए तथा वन विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी गुरुवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण और भूमि से छेड़छाड़ के संबंध में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें