फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: 36वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सीएम सैनी बोले-सरकार मांगों पर गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़कों पर कचरा जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं कई स्थानों पर गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को 5 सितंबर तक काम पर लौटने के निर्देश दिए थे, लेकिन कर्मचारियों ने सरकार के निर्देशों के बावजूद हड़ताल जारी रखी। इकाई प्रधान विजय बेनीवाल ने कहा कि जब तक सरकार उनकी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और सरकार को जल्द समाधान करना चाहिए।


वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होडल में विधायक हरेंद्र सिंह की स्वर्गीय माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विचार कर रही है। सफाई कर्मचारियों को भी सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की शेष मांगों पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें