संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। सिविल लाइन रोड स्थित श्री शांति सागर जैन कन्या कॉलेज के सामने भारत रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक कर्मचारी की सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुमार बहादुर पुत्र संत बहादुर (51) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। कुमार बहादुर भारत रेस्टोरेंट में कर्मचारी थे। पुलिस मौत की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। सीटी थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के अनुसार अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।