फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: पापड़ा गांव में पानी संकट से राहत, जिला परिषद और ग्राम पंचायत ने कराई बोरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ बोरिंग कनेक्शन होने के बाद आपूर्ति हुई शूर, कई पर चल रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। पापड़ा गांव में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। जिला परिषद के साथ-साथ ग्राम पंचायत की ओर से भी गांव में बोरिंग कराई गई हैं, जिससे लोगों को कुछ हद तक पानी की किल्लत से निजात मिलने की संभावना है। वर्षों से जल संकट के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी, जिस पर अब प्रशासन और पंचायत स्तर पर प्रयास शुरू हुए हैं।
पापड़ा गांव में पानी की गंभीर समस्या को 7 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला परिषद चेयरमैन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गांव में पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है। इसके तहत जिला परिषद की ओर से कुछ नए पानी के बोरिंग कराई गई हैं, जबकि ग्राम पंचायत ने भी अपने स्तर पर कई स्थानों पर बोरिंग करवाकर ग्रामीणों को राहत देने की कोशिश की है। जानकारी के अनुसार, गांव में कुछ जगह बोरिंग का कार्य पूरा हो चुका है और उनसे जलापूर्ति शुरू हो गई है, वहीं कुछ बोरिंग पर अभी कार्य चल रहा है। इनके शुरू होने से विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को राहत मिलेगी, जिन्हें पहले पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी या टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरिंग से मिलेगी राहत, लेकिन स्थायी समाधान जरूरी
ग्रामीणों का कहना है कि नए बोरिंग होने से स्थिति में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन गांव की आबादी और जरूरतों को देखते हुए अभी और स्थायी इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है। लोगों ने मांग की है कि जलापूर्ति को नियमित और सुचारु बनाने के लिए पाइपलाइन और भंडारण की भी बेहतर व्यवस्था की जाए। जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद और सरपंच खलील अहमद ने बताया कि पापड़ा गांव में जल समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में शेष बोरों का कार्य पूरा कर पानी संकट से पूरी तरह निजात दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें