फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: प्रधान पद के लिए कासिम खान और शाहिद हुसैन आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। बार एसोसिएशन फिरोजपुर झिरका के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में प्रधान और सेक्रेटरी पद पर सीधा मुकाबला है। कुल 214 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधान पद के लिए कासिम खान जाटका सिसवाना और शाहिद हुसैन नगीना आमने-सामने हैं। वहीं, सेक्रेटरी पद पर जुनेद खान पाठखोरी और अबरार अहमद मुस्तुफा बदरपुर के बीच मुकाबला होगा। दोनों प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए शाहिद हुसैन इब्राहिम बॉस, हेमंत कुमार आहूजा और मोहित को रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें