फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: घटवासन के जर्जर आंगनवाड़ी भवन में चल रहा प्राथमिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने की सामूहिक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। गांव घटवासन में बुधवार को बच्चों के प्राथमिक स्कूल के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 नवंबर को गांव के लोग मिलकर एसडीएम फिरोजपुर झिरका को ज्ञापन के माध्यम से स्कूल भवन बनाने की मांग रखेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को जिला उपायुक्त के पास गांव के लोग स्कूल भवन बनाने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन

गांव के सरपंच रोबिन, मोहम्मद जुबेर, पंच साहुन, आमीन, नसीम, जसमाल, सेकुल, साहिल, राशिद, हासन, मौसम, इस्लाम, शौकत, अंसार, कासम, शाकिर, चन्नू, रहीश सहित गांव के जिम्मेवार, समाजसेवी, पंच एवं सरपंच की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले 6-7 साल से प्राथमिक स्कूल जर्जर आंगनवाड़ी भवन में चल रहा है। इस संबंध में गांव के लोगों ने संबंधित विभाग को कई बार शिकायत की है। ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव भी दे दिया है लेकिन फिर भी शिक्षा विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। गांव के आंगनवाड़ी भवन के इस जर्जर प्राथमिक स्कूल में लगभग 300 बच्चे पढ़ाई करते हैं, इन बच्चों को शिक्षा विभाग व सरकार से कोई शिक्षा संबंधी सुविधाएं नहीं मिल रही है।
विज्ञापन



फोटो: जर्जर अवस्था में आंगनवाड़ी भवन में संचालित प्राथमिक स्कूल।
फोटो: स्कूल की समस्याओं को लेकर बैठक करते ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें