फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: मर्डर केस के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एक गिरफ्तार; एक दर्जन से अधिक पर मुकदमा दर्ज

Fri, 19 Jun 2026 11:28 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नूंह जिले के तावडू उपमंडल के अंतर्गत गांव बेरी में मर्डर के आरोपी को पकड़ने गई नूंह सीआईए टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने का मामला सामने आया है। इस दौरान कथित रूप से एक पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी उमेर पुत्र जमशेद को गिरफ्तार किया है, जबकि एक दर्जन से अधिक महिला व पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


इस मामले में तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान का कहना है कि पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई है, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पुनहाना के गांव खेडला में दो पक्षों के विवाद में बीते साल एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज था। जिसमें मुख्य आरोपी जावेद पुत्र शेरू गांव बेरी में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर नूंह सीआईए टीम बृहस्पतिवार को दबिश देने पहुंची थी। लेकिन पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें