फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: तस्करों से पुलिस ने सात गोवंश छुड़ाए, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास पुलिस ने टाटा पिकअप गाडी से सात गोवंश को गो तस्करों से मुक्त कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में गो तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नूह सोहना रोड पर गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गो तस्कर पिकअप गाड़ी में गोवंश को चुहूड़पुर राजस्थान लेकर जा रहे हैं। अगर नाकाबंदी कर पकड़ा जाए तो गो तस्करों को गोवंश के साथ काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम ने सूचना को सही मानकर नाकाबंदी की थोड़ी देर बाद एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार में आती हुई दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर और कंडक्टर पिकअप छोड़कर सरसों के खेतों में भाग गए। पिकअप की तलाशी लेने पर सात गोवंश पिकअप से बरामद किए गए। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है कि पशु क्रूरता, गोवंश अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें