तावड़ू। जिला नूंह के मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली कि मोहम्मदपुर अहीर निवासी सोनू बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध शराब बेच रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राव जनरल स्टोर पंचगांव रोड पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन दुकान व स्टोर की तलाशी में भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी शराब व बियर की पेटियां बरामद हुईं। इस छापेमारी में अलग-अलग शराब ब्रांड के 609 अद्धे और पव्वे, बीयर और शराब की 109 बोतल और बीयर की कुल 48 केन बरामद की गईं।
पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। संवाद