फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: गोकशी पकड़ने गई पुलिस पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नूंह जिले के नगीना थाना अंतर्गत कंसाली गांव में रविवार देर रात गोकशी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस पथराव और हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस की सरकारी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कई गंभीर धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार (19 जुलाई) की रात करीब 11 बजे नगीना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कंसाली गांव में कुछ लोग गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। जैसे ही पुलिस की गाड़ी गांव में दाखिल हुई, वहां मौजूद उपद्रवियों और अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उन पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला बोल दिया। हमले के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन को निशाना बनाया। पथराव के कारण पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए और वह बुरी तरह प्रभावित हुई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और थाने को सूचित किया। नगीना थाना मुंशी संदीप ने बताया कि इस हिंसक झड़प के संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गांव और आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें