फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे युवकों की मेरठ हाईवे पर बाइक फिसली, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे पलवल के दो युवकों की बाइक मेरठ हाईवे पर फिसल गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसकी बुआ का बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मेन बाजार पलवल निवासी 31 वर्षीय सूरज वर्मा अपने बुआ के बेटे गौरव वर्मा के साथ 10 अगस्त की रात बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहा था। रात करीब 12:30 बजे मेरठ हाईवे पर अचानक बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के ताऊ के लड़के सुमित वर्मा के अनुसार सूरज की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह करीब एक बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि दोनों कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें