फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: बदलते मौसम के साथ जिला नागरिक अस्पताल में बढ़े सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
बदलते मौसम के साथ जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी और हल्के बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य संबंधी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग और अन्य आयु वर्ग के लोग भी इन लक्षणों से प्रभावित हो रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुदीप सैनी ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के कारण लोगों में खांसी, जुकाम और हल्का बुखार देखने को मिल रहा है। ऐसे मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने लोगों को पौष्टिक और संतुलित भोजन लेने, ठंडा पानी कम पीने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें