फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी सजा न बन जाए: दूल्हे के गले पर रहेगी पुलिस की नजर, नोटों की माला पहनने पर खाकी सख्त; इस वजह से लिया फैसला

Fri, 22 May 2026 04:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह

सार

नूंह पुलिस का कहना है कि शादी-विवाह में करोड़ों रुपये की नकदी की मालाएं पहनना केवल दिखावा नहीं रह गया है, बल्कि यह काले धन, टैक्स चोरी और संदिग्ध लेन-देन को बढ़ावा देने वाला एक गैरकानूनी कारोबार बनता जा रहा है।
विज्ञापन
दूल्हों को नोटों की माला पहनने पर रोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मेवात क्षेत्र में शादी-विवाह के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी और सोने जैसी दिखने वाली मालाओं के प्रदर्शन पर अब नूंह पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में लगातार बढ़ते दिखावे, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो और संभावित आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


 

रखी जाएगी निगरानी
नूंह पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर अब ऐसे आयोजनों और लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी जो शादी समारोहों में नोटों की मालाओं का प्रदर्शन कर झूठी शान दिखाने का प्रयास करते हैं।
 

ये गैरकानूनी कारोबार को बढ़ावा
नूंह पुलिस का कहना है कि शादी-विवाह में करोड़ों रुपये की नकदी की मालाएं पहनना केवल दिखावा नहीं रह गया है, बल्कि यह काले धन, टैक्स चोरी और संदिग्ध लेन-देन को बढ़ावा देने वाला एक गैरकानूनी कारोबार बनता जा रहा है। पुलिस के अनुसार कई मामलों में किराये पर नकदी की मालाएं उपलब्ध कराने वाले लोग भी सक्रिय हैं, जिनकी जांच की जाएगी। 

झूठी शान को बढ़ावा
बिना हिसाब-किताब भारी मात्रा में नकदी का प्रदर्शन करने वालों से जवाब मांगा जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। इस प्रकार का दिखावा युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित करता है और समाज में मेहनत तथा ईमानदारी की बजाय झूठी शान और अवैध पैसे की चमक को बढ़ावा देता है। साथ ही ऐसे आयोजनों के कारण लूटपाट और विवाद जैसी घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। नूंह जिले में पहले भी नोटों की मालाओं को लेकर विवाद और लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने संभावित अपराधों को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

चेतावनी जारी हुई
इस संबंध में नूंह पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और फेसबुक पेज के माध्यम से भी चेतावनी जारी कर स्पष्ट किया है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। पुलिस ने कहा कि किराये पर करोड़ों की मालाएं उपलब्ध कराने वाले लोगों, इस प्रकार के दिखावे को बढ़ावा देने वालों और अवैध धन का प्रदर्शन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेवात के सामाजिक संगठनों, युवाओं और जागरूक लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें