फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत नूंह पुलिस ने पकड़े सात फरार आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
20 नवंबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत नूंह पुलिस ने फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। इस अभियान में सोमवार को अलग-अलग गंभीर मामलों में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई 20 नवंबर तक लगातार जारी रहेगी। इसकी पूरी रूपरेखा जिला नूंह पुलिस ने तैयार कर ली है ।
जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि डीजीपी ओपी सिंह के आदेशानुसार गंभीर धाराओं के तहत फरार और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधियों पर ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में टॉप 10 मोस्टवांटेड लिस्ट के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शोयब निवासी पचगांव थाना सदर तावडू में गोकशी व पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के तहत दर्ज केस में तावडू सीआईए ने गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त हप्पी निवासी फिरोजपुर झिरका को 2025 में मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में दर्ज केस में सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वहीं, निजाम निवासी बिछौर को अवैध हथियार रखने में दर्ज केस में नूंह पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

परवेज निवासी शिकारपुर को 2025 में अवैध हथियार की धाराओं में दर्ज केस में अपराध जांच शाखा तावडू ने पकड़ा है। जुनैद निवासी सालाहेड़ी को 2022 में अपहरण की धाराओं में में दर्ज केस में अपराध जांच शाखा नूंह ने दबोचा है। इसके अतिरिक्त इरफान व इकबाल निवासी खरावड, राजस्थान की साईबर क्राईम की धाराओं में दर्ज केस में नूंह पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत नूंह पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय रहते हुए फरार अपराधियों की तलाश कर रही है।
-
फोटो- पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें