फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: दिवाली पर जगमगाएगा नूंह शहर, गलियों व मुख्य सड़कों पर लगेंगी 800 स्ट्रीट लाइटें

Wed, 10 Sep 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। लंबे समय से अंधेरे में डूबे नूंह शहर की सड़कों और गलियों में अब रोशनी फैलने लगी है। नगर परिषद नूंह द्वारा 800 नई स्ट्रीट लाइटें मंगवाई गई हैं। सबसे पहले मुख्य सड़कों पर लाइटें लगाई जा रही हैं। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली। इसके बाद अन्य जगहों पर लाइट लगेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड नौ, पुराना मैन बाजार नूंह से शहर की अंदर गलियों में भी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। शुरुआत में उन स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां काफी समय से अंधेरा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगर परिषद अध्यक्ष संजय मनोचा ने बताया कि शहरवासियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है। जिन वार्डों में लंबे समय से अंधेरा था, वहां लाइटें जल्द से जल्द लगाई जाएंगी। पूरा शहर रोशनी से जगमग होगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गौरव गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पहले अंधेरे के कारण बाजार और गली में महिलाओं व बच्चों को बाहर निकलने में डर लगता था। अब रोशनी लगने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दुकानदार अशोक गुप्ता ने कहा कि मुख्य बाजार में लाइटें लगने से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और कारोबार को भी फायदा होगा।
फोटो - लगाई गई नई स्ट्रीट लाइट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें