नूंह। हामिद कॉलोनी निवासी एक शादीशुदा युवक 10 अक्तूबर को अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। 12 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। युवक के पिता ताहिर हुसैन ने बताया कि उनका बेटा कासिम बिना बताए घर से कहीं चला गया था। अपने स्तर पर उन्होंने रिश्तेदारी, जान-पहचान के लोगों से उसके बारे में पता किया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इस पर नूंह शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरु कर दी गई है। संवाद