फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: मेवात विकास सभा की नई कार्यकारिणी का गठन, फकरुद्दीन बने अध्यक्ष

Mon, 08 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। जिले के प्रमुख सामाजिक संगठन मेवात विकास सभा की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को नगीना के बड़कली चौक स्थित चमन वाटिका में किया गया। कार्यक्रम में नूंह के अलावा अलवर, डीग, पलवल और खैरथल-तिजारा जिलों के लोग शामिल हुए। चुनाव की प्रक्रिया उमर पाड़ला, मुजतबा मन्नान और जुबेर अहमद झांडा ने संपन्न कराई। अखनाका निवासी फकरुद्दीन चेयरमैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

जुल्फिकार एडवोकेट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शब्बीर अहमद को महासचिव, हाजी नासिर हुसैन को कोषाध्यक्ष, शकील अहमद, ईसब जलालपुर और संजय तंवर को सह सचिव, तथा जुबेर फतेह अलीग झांडा, अरशद हुसैन शाहचौखा, मोहम्मद इकबाल और नवीन लाठर को उपप्रधान नियुक्त किया गया। सभा का प्रवक्ता गुलाब नबी आजाद को बनाया गया जबकि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अख्तर अलवी को सौंपी गई। लीगल सेल के लिए फारुख अब्दुल्ला और तालिम हुसैन एडवोकेट को नियुक्त किया गया।
अलवर जिले का प्रभारी तारिक दाऊदपुर, डीग का मौलवी आजाद, खैरथल-तिजारा का मोहम्मद तारीफ और मुबारिक हुसैन, तथा दिल्ली का चौधरी असलम दुलौत को बनाया गया। कार्यक्रम में संरक्षक सद्दीक अहमद मेव की उपस्थिति रही और 40 से अधिक जिम्मेदार व्यक्तियों को सलाहकार समिति में शामिल किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट नूरदीन नूर ने कहा कि मेवात विकास सभा समाज की आवाज है और नई टीम शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के मुद्दों पर ठोस पहल करेगी। संरक्षक सद्दीक अहमद मेव ने संगठन की सामाजिक एकता और उत्थान में भूमिका पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें