नूंह के जोरासी-फतेहपुर सीमा पर मंगलवार सुबह एक होलसेल वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर तक देखी गईं।