फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल नहीं ये यातनागृह: पहले ससुर ने बनाया हवस का शिकार, फिर नंदोई ने भी किया दुष्कर्म... शौहर ने एक न सुनी

Wed, 09 Jul 2025 10:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पिनगवां (नूंह)

सार

पीड़िता ने बताया कि करीब आठ माह पहले जब पति घर पर नहीं था, ससुर कमरे में घुस आया और दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पति को बताया, तो उसने किसी को बताने पर घर से निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह के पिनगवां थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुर और नंदोई पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विवाहिता के अनुसार, वर्ष 2020 में उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से आदिल से हुई थी। कुछ समय बाद उसे पता चला कि आदिल के कई लड़कियों से संबंध हैं, जिससे अक्सर विवाद होता था। इसी दौरान ससुर उस पर गलत नजर रखने लगा। जब यह बात पति को बताई, तो उसने तलाक देकर घर से निकालने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि करीब आठ माह पहले जब पति घर पर नहीं था, ससुर कमरे में घुस आया और दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पति को बताया, तो उसने किसी को बताने पर घर से निकालने की धमकी दी।

विवाहिता ने आगे बताया कि 12 अप्रैल 2025 को घर में अकेली होने पर नंदोई आया और जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उसने मां और बहन को बताया, तो वे ससुराल पक्ष से बात करने आईं। इस पर सास, ससुर, पति, नंदोई सहित अन्य ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर में बंद कर दिया। 
विज्ञापन

पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां और बहन को छुड़ाकर अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी अंजू के अनुसार, सास, ससुर, पति, नंद, नंदोई सहित नौ लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें