फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: कार की टक्कर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान नानक चंद (53) निवासी उजीना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नानक चंद एक्सप्रेसवे पर कार्य कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने के बाद वह कई फीट दूर हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के बेटे कपिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें