फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: नूंह में खेलो इंडिया लघु केंद्र खुलेंगे, आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत नूंह जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र पूर्व चैंपियन खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास उपयुक्त खेल मैदान तथा मान्यता प्राप्त खेल संघ का प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है। आवेदन पत्र एवं विस्तृत अधिसूचना खेल विभाग हरियाणा की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपने आवेदन आगामी दो-तीन दिनों के भीतर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय, नूंह में जमा करें। उपायुक्त अखिल पिलानी ने खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाकर जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें