तावड़ू। खेजड़ी वृक्ष एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर निकाली जा रही जन चेतना यात्रा मंगलवार को बिस्सर अकबरपुर गांव के राजकीय महाविद्यालय में पहुंची। यह यात्रा राष्ट्रीय पर्यावरण एवं संवर्धन योद्धा संस्था के राष्ट्रीय संयोजक कमल सिंह यादव के नेतृत्व में चल रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय खेजड़ी वृक्षों का संरक्षण करना तथा पेड़-पेंशन योजना जैसी पहलों को लागू करना है। संवाद