फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: पानी की निकासी के लिए पंपों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

Wed, 03 Sep 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। लगातार बारिश से बनी जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम अंकिता पुवार ने नूंह शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों में पानी की निकासी के लिए पर्याप्त संख्या में पंप लगाए जाएं, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सबसे पहले नूंह शहर का दौरा किया और तावड़ू रोड, राजकीय मेडिकल रोड, पल्ला-पलड़ी व वाईएमडी कॉलेज रोड पर जलभराव की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को पंपों की संख्या बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसडीएम अंकिता पुवार ने गांव मालब, सुढ़ाका, टाईं, गांगोली सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। खेतों और आबादी वाले इलाकों में पानी भराव को देखते हुए उन्होंने सिंचाई और पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि पंपों की संख्या तुरंत बढ़ाई जाए और राहत कार्य शीघ्र शुरू किए जाएं। उन्होंने कहा कि जल्द पानी निकासी की व्यवस्था हो, ताकि जनजीवन प्रभावित न हो और किसानों की फसलें भी सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए लघु सचिवालय नूंह में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। प्रभावित लोग 01267-299625 या मोबाइल नंबर 90503-17480 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें