फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: जलभराव से गिरा मकान, परिवार सुरक्षित

Mon, 08 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। भारी बारिश और जलभराव के कारण जिले में मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार को नूंह से सटे गांव फिरोजपुर नमक में शमीम उर्फ शम्मी का मकान ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन मकान मालिक को आर्थिक क्षति हुई है।
विज्ञापन

शमीम ने खेतों में मकान बनाया था, जो इन दिनों पानी से घिरा हुआ है। लगातार जलभराव के कारण मकान का हिस्सा गिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय परिवार घर में नहीं था, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें