नगीना। खंड के नंगला अकलीमपुर में सोमवार को भारी बरसात के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का घरेलू सामान टूटकर नष्ट हो गया।
मकान के मालिक आस मोहम्मद ने बताया कि रात करीब 11 बजे मकान गिरा, लेकिन वे और उनके पांच बच्चे गिरने से सिर्फ पांच मिनट पहले ही घर से बाहर निकल गए। मकान का एक कमरा पूरी तरह ढह गया, जबकि दूसरे कमरे में दरारें आ गई हैं। अब बच्चों को छुपाने के लिए भी छत उपलब्ध नहीं है, और पन्नी डालकर उन्हें बारिश से बचाया जा रहा है।
हादसे की जानकारी मिलने पर जमीयत उलामा की टीम मौके पर पहुंची और परिवार की मदद की गुहार जिला प्रशासन से की।