फोटो: निरीक्षण के दौरान बटालियन मुख्यालय पर ऑफिसर्स के साथ ब्रिगेडियर रामनरेश।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। चार हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी नूंह का बुधवार को रोहतक ग्रुप हेडक्वार्टर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रामनरेश ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूनिट की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण गतिविधियों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यूनिट की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।
यूनिट के सूबेदार मेजर जिले सिंह ने बताया कि 4 हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी नूंह, एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर रोहतक के अधीन संचालित है। निरीक्षण के दौरान यूनिट के सभी सदस्य मौजूद रहे। ब्रिगेडियर रामनरेश ने एनसीसी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और कैडेट्स के प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं को भी देखा।
इस दौरान ग्रुप कमांडर ने नूंह जिले की एनसीसी कैडेट्स को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यूनिट के सूबेदार मेजर जिले सिंह सहित सभी सदस्यों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए एनसीसी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जारी रखने पर जोर दिया।