नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि बारिश के मौसम में सुधार और जलस्तर सामान्य होने के कारण जिला नूंह के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों को बंद रखने संबंधी पूर्व आदेश वापस ले लिया गया है। मंगलवार से जिले के सभी विद्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि आपात स्थिति की सूचना जिला कंट्रोल रूम नंबर 01267-299625, 90503-17480 पर दें, असुरक्षित या जलभराव वाले हिस्सों में कक्षाएं न चलाए, शुद्ध पेयजल और सफाई सुनिश्चित करें, मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराएं और आवश्यक होने पर ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था करें। संवाद