फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: नौकरी लगवाने के नाम पर विदेश भेजकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। नौकरी के नाम पर विदेश भेजकर ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव सबरस निवासी साहिल ने थाना मोहम्मदपुर अहीर में शिकायत देकर तीन लोगों पर धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाया है।
शिकायत में साहिल ने बताया कि उसे नौकरी की तलाश थी। इसी दौरान गांव के ही मजीद और उसके बेटे वसीम ने उससे संपर्क किया और कहा कि उनका दूसरा बेटा मोहिन दुबई में रहता है और वह होटल मैनेजमेंट में 50 हजार रुपये महीने की नौकरी लगवा देगा। भरोसा कर साहिल ने आरोपियों को 1 लाख 50 हजार रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन


साहिल के अनुसार, आरोपी मोहिन ने उसका टूरिज्म वीजा बनवाकर 25 जुलाई 2026 को उसे दुबई भेज दिया। दुबई पहुंचने पर मोहिन ने उससे 55200 रुपये भारतीय करेंसी के बदले मिले दिरम ले लिए और पासपोर्ट-वीजा भी अपने पास रख लिया। नौकरी दिलाने के बजाय उसे पाकिस्तानी एजेंटों के हवाले कर दिया गया। जब साहिल ने मोहिन से संपर्क किया तो उसने मिलने से मना कर दिया। इसके बाद साहिल 27 जुलाई 2026 को किसी तरह वापस भारत लौट आया। साहिल का आरोप है कि आरोपियों ने नौकरी के नाम पर उससे कुल 2 लाख 5 हजार रुपये ठगे हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दुबई में नौकरी का झांसा देकर ठगी करते हैं। जब साहिल अपने परिजनों के साथ आरोपियों के घर गया तो उसे धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना मोहम्मदपुर अहीर प्रभारी सचिन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। अभी तक लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही नियम अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें