फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: तेल मिल पर उड़नदस्ते का छापा, 15 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट फीस की चोरी पर उड़नदस्ते ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पुन्हाना। जमालगढ रोड स्थित एक तेल मील में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के उड़नदस्ते ने छापेमारी कर सरसों पर मार्केटिंग फीस चोरी का मामला पकड़ा है। जांच के दौरान करीब 35 हजार रुपये की मार्केटिंग फीस की चोरी सामने आई, जिस पर टीम ने मील संचालक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार मार्केटिंग बोर्ड की फ्लाइंग टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि फार्म प्योर इंडस्टी तेल मील में सरसों की खरीद पर नियमानुसार मार्केटिंग फीस जमा नहीं कराई जा रही है। सूचना के आधार पर विभाग के एजीएम, एडीओ सहित मार्केट कमेटी के सचिव ने मौके पर पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की। जांच के दौरान खरीद और फीस जमा कराने के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बकाया राशि का आकलन किया और जुर्माना लगाया। अधिकारियों का कहना है कि मंडी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाले व्यापारियों और मिल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें