फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के जन्म के 11 दिन बाद पिता की मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, तीन बच्चों के सिर से छिना बाप का साया

Thu, 02 Jul 2026 07:10 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना (नूंह)

सार

पुन्हाना के जंगल में 27 वर्षीय आमिर खान का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस जांच कर रही है। मृतक के 11 दिन पहले ही बेटा हुआ था।
विज्ञापन
आमिर का पेड़ से लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह के पुन्हाना के पटाकपुर मार्ग के बीच स्थित जंगल में गुरुवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव पटाकपुर निवासी 27 वर्षीय आमिर खान पुत्र अकबर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ से शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए।

घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक आमिर के चाचा कय्यूम,  खालिद, फारुख का आरोप है कि आमिर खान की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

आमिर खान तरबूज बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सबसे मार्मिक बात यह है कि उसके घर महज 11 दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था। नवजात की किलकारियों के बीच अचानक आई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी शीशपाल का कहना है कि अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।  शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें